पहले ही प्रयास में (एफ एम जी इ)परीक्षा पास कर गोपीगंज की बेटी डा. स्नेहा वर्मा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
प्रतिभा और मेहनत के दम पर गोपीगंज की बेटी डा. स्नेहा वर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गोपीगंज बस स्टैंड निवासी राकेश कुमार वर्मा उर्फ बंगाली की पुत्री स्नेहा वर्मा ने पहली ही कोशिश में विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (FMGE) उत्तीर्ण कर ली है। उनकी इस सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
स्नेहा ने इसी वर्ष कजाकिस्तान से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने भारत में चिकित्सा क्षेत्र में कार्य करने की दिशा में आवश्यक विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (FMGE) दी, जिसमें पहली बार में ही सफलता हासिल कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया। स्नेहा की प्राथमिक शिक्षा सेंट थामस स्कूल से हुई है। इस उपलब्धि के बाद अब निर्धारित पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर वह भारत में चिकित्सकीय प्रैक्टिस कर सकेंगी।
स्नेहा की सफलता की जानकारी मिलते ही परिजनों, सगे-संबंधियों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। लोगों ने कहा कि स्नेहा ने अपनी मेहनत और लगन से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे गोपीगंज क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।







