चन्दौली सैयदराजा
पुलिस टीम ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी के माल की बरामदगी कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
बतातें चले कि विगत् 29 अक्तूबर 26 को थाना मुगलसराय पर वादी द्वारा तहरीर दी गई थी कि 26/27/10/26 की रात्रि में वादी के घर में अज्ञात चोरों द्वारा घुसकर बैग में रखे आभूषण, नकदी रुपये व मोबाइल चोरी कर लिए गए थे।
उक्त तहरीर के आधार मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी । थानाध्यक्ष सैयदराजा अशोक कुमार मिश्र के नेतृत्व में 10 नवम्बर 26 को थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना सैयदराजा पर पंजीकृत चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए नौबतपुर स्थित एक दुकान से विशाल कुमार नामक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया एक सफेद धातु का बच्चों का करधनी/कमरबंद बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विशाल कुमार नि0 ग्राम नौबतपुर, थाना सैयदराजा का निवासी बताया गया।







