डाला छठ पूजा को लेकर तैयारी में जुटी महिलायें घाटों पर किया नामकरण;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा,

डाला छठ महापर्व को लेकर महिलाओं की ओर से तैयारी शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को दर्जनों महिलाओं ने घाटों पर पहुंचकर साफ सफाई के साथ घाटों पर नामकरण किया। इस दौरान महिलाओं ने सरोवर में पानी कम होने व साफ सफाई नहीं होने पर नाराजगी जताया। उधर ब्लॉक प्रशासन की ओर से साफ सफाई कराये जाने का आश्वासन दिया गया है।

सकलडीहा कस्बा के प्राचीन सरोवर पर वर्षो से तीन दिवसीय डाला महाछठ पर्व पर सकलडीहा,नागेपुर तेन्दुई,ईटवा,बलारपुर,टिमिलिपुर,सिरोहुपुर सहित आसपास गांव की हजारों की संख्या में महिलायें पूजा पाठ करती है। जिसे लेकर सुरक्षा का पुलिस प्रशासन की ओर से व्यवस्था किया जाता है।

बीते कई दिनों से घाटों के निर्माण के दौरान सरोवर का पानी दूषित हो गया है। सरोवर में पानी नही होने से छठ पूजा को लेकर महिलायें और कस्बावासी परेशान है।

बीते दो दिनों से घाटो पर नामकरण के लिये पहुंचने वाली महिलाओं ने दूषित पानी और पानी कम होने पर नाराजगी जताया है।

समाजसेवी संत सेठ,संजय जायसवाल,राजेन्द्र प्रसाद,रामअशीष राय,निरंजन सेठ ने जिला प्रशासन से छठ पूजा को लेकर साफ सफाई के साथ सरोवर में पानी की व्यवस्था की मांग उठाया है। इस बाबत बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि सरोवर की साफ सफाई और पानी की व्यवस्था के लिये सचिव को बताया गया है। जल्द ही समस्या दूर कराया जायेगा।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई