रामनगर सामने घाट पुल पर हाइट गेज में फंसी बस, घंटों लगा रहा जाम;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी / रामनगर –

सामने घाट पुल पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। हाइट गेज बैरियर में एक यात्री बस फंस गई, जिससे पुल पर लंबा जाम लग गया।

बताया जा रहा है कि बस की ऊंचाई हाइट गेज से ज्यादा थी, जिसके कारण बस ऊपर लगे बैरियर में फंस गई। बस के ऊपर लगेज रखने वाला लोहे का कैरियर गेज में अटक गया।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। भारी मशक्कत के बाद बस के ऊपर लगे लगेज रखने वाले लोहे को तुड़वाकर बस को बाहर निकाला गया।

काफी देर की मशक्कत के बाद यातायात बहाल हो सका। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई