मीरजापुर
राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मीरजापुर के तत्वावधान में सिटी ब्लॉक सभागार में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना तथा आमजन को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता एवं मध्यस्थ सुरेश कुमार त्रिपाठी ने की तथा कुशल संचालन अधिवक्ता मनीष सिंह द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस दौरान मध्यस्थता, लोक अदालत, स्थायी लोक अदालत, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम, मानवाधिकार, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, निःशुल्क विधिक सहायता, नशा मुक्ति, मानव तस्करी एवं श्रमिकों के अधिकारों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मध्यस्थगण, पैरा लीगल वालंटियर्स एवं अधिवक्तागण की सहभागिता रही।
सभी वक्ताओं ने विधिक जागरूकता को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने तथा जरूरतमंदों को न्याय दिलाने के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में बालेन्दु सिंह, योगेश द्विवेदी, अधिवक्ता मनीष सिंह, अधिवक्ता स्मृति गुप्ता, जय प्रकाश सरोज, मो० इरफान, विष्णु गुप्ता, प्रदीप श्रीवास्तव, मंजीत सिंह, मुकेश कुमार, महेन्द्र कुमार यादव, अमरेन्द्र सिंह, राहुल यादव एवं पंकज सहित विभिन्न वक्ताओं ने अपने निर्धारित विषयों पर विचार व्यक्त किए।






