वाराणसी
धर्मनगरी काशी के प्रसिद्ध श्री अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन व्यवस्था को लेकर दशाश्वमेध थाना प्रभारी संतोष सिंह पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। मंदिर परिसर से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए रखी और स्वयं मौके पर मौजूद रहकर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे।
श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो और दर्शनार्थियों को सुचारु रूप से दर्शन का अवसर मिले, इसके लिए थाना प्रभारी लगातार सक्रिय रहे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सहूलियत को भी प्राथमिकता दी। उनकी निगरानी में पुलिसकर्मी भी पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते दिखाई दिए।
थाना प्रभारी संतोष सिंह की सक्रियता, कर्तव्यनिष्ठा और श्रद्धालुओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार सराहनीय रहा। धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनकी मुस्तैदी ने पुलिस की जिम्मेदार और जनहितकारी कार्यशैली की सकारात्मक तस्वीर पेश की।
रिपोर्ट – विजयलक्ष्मी तिवारी






