संदिग्ध परिस्थिति में किसान का पांच बीघा धान की फसल जलकर राख, किसान को भारी नुकसान;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पड़री मिर्ज़ापुर

विकास खंड पहाड़ी के चेंदुली गांव में दीपावली की रात संदिग्ध परिस्थितियों में किसान गोविंद सिंह पुत्र स्व जोखन सिंह की करीब पांच बीघा धान की फसल जलकर नष्ट हो गई। घटना से किसान को लगभग सवा लाख रुपये की भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। छह महीने की मेहनत से तैयार फसल को आग की भेंट चढ़ता देख किसान हतप्रभ रह गया।

चेंदुली गांव निवासी किसान गोविंद सिंह ने बताया कि छह महीने की कड़ी मेहनत और लगन के बाद पांच बीघा खेत में धान की फसल तैयार हुई थी। फसल की कटाई कराने के बाद उसे मड़ाई और सफाई के लिए सिवान में रखा गया था। इसी दौरान दीपावली वाली रात संदिग्ध परिस्थितियों में धान की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया जिससे किसान को सवा लाख रुपये का फसल नुकसान हो गया।

आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के किसान और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पांच बीघा धान की पूरी फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। घटना से किसान के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

किसान ने संबंधित गांव के लेखपाल और प्रशासनिक अधिकारियों से घटना की जांच कराकर नुकसान का आकलन करने तथा रिपोर्ट शासन को भेजकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

 

रिपोर्ट – भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई