थाना सारनाथ कमि0 वाराणसी पुलिस द्वारा गुम हुए 13 अदद मोबाइल फोन सकुशल बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में गुमशुदा मोबाइल / वस्तुओं की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना सारनाथ कमि0 वाराणसी पुलिस टीम द्वारा सराहनीय कार्य किया गया।

थाना सारनाथ कमि0 वाराणसी पुलिस टीम द्वारा UPCOP / CEIR पोर्टल एवं ऑफलाइन प्रार्थना पत्रों के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गुम हुए कुल 13 अदद मोबाइल फोन को बरामद किया गया। बरामद मोबाइल फोनों को सत्यापन के उपरांत उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। मोबाइल स्वामियों द्वारा वाराणसी पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

बरामदगी का विवरण –

बरामद मोबाइल फोन – 13 अदद
कुल अनुमानित मूल्य – ₹ 1,80,000/- मात्र

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम –

1. थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी, थाना सारनाथ कमि0 वाराणसी
2. उ0नि0 देवेन्द्र सिंह, थाना सारनाथ कमि0 वाराणसी
3. क0आ0 संदीप कुमार वर्मा, थाना सारनाथ कमि0 वाराणसी
4. आरक्षी सुनील गुप्ता, थाना सारनाथ कमि0 वाराणसी

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई