पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई, वाहन में गुप्त चैंबर बनाकर की जा रही गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 33.500 किलोग्राम अवैध गांजा एवं एक मैजिक पिकअप वाहन के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली नौगढ़

उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष नौगढ़, संतोष कुमार* के नेतृत्व में थाना नौगढ़ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान जयमोहनी रेंज के पास मधुपुर की तरफ जा रहे एक मैजिक पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान वाहन के डाले की सतह पर लगी लोहे की प्लेट के नीचे बनाए गए गुप्त चैंबर से प्लास्टिक एवं टेप में लिपटे कुल 33 बंडलों में कुल 33 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। मौके पर उपस्थित तहसीलदार नौगढ़ की उपस्थिति में नियमानुसार बरामद गांजे का वजन कराया गया।

पुलिस टीम द्वारा एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार करते हुए तस्करी में प्रयुक्त मैजिक पिकअप वाहन को कब्जे में लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजीव कुमार पुत्र रवि कुमार, निवासी ग्राम खण्डामौड़ा, थाना बहरागोड़ा, जनपद पूर्वी सिंहभूम, झारखण्ड, उम्र करीब 29 वर्ष के रुप में हुई।

उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना नौगढ़ पर मु0अ0सं0 99/26 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरण-

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह गांजा अम्बिकापुर से लेकर चाँदमारी, वाराणसी जा रहा था ।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई