चन्दौली सकलडीहा,
सीएचसी पर बीते पांच माह पूर्व अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस माड्यूलर ओटी का निर्माण शुरू कराया गया था।बीते कई माह से माड्यूलर ओटी का निर्माण कार्य ठप पड़ा है। माड्यूलर ओटी के निर्माण से क्षेत्रीय लोगों को चिकित्सकी सुविधा का उम्मीद जगा था। लेकिन विभागीय उपेक्षा के कारण निर्माण कार्य ठप होने से ग्रामीणों में मायूसी है। जिला प्रशासन से माड्यूलर ओटी का निर्माण शुरू कराये जाने की मांग किया है।

सकलडीहा सीएचसी पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस माड्यूलर ओटी की निर्माण शुरू होने से क्षेत्रीय महिला व प्रसव पीड़ित को चिकित्सकी सुविधा को लेकर उम्मीद जगा था। माड्यूलर ओटी करीब 50 लाख की लागत से बनाया जा रहा था। माड्यूलर ओटी के निर्माण से प्रसव पीड़ित महिलाओ और चिकित्सकों को प्रसव के दौरान काफी सहुलियत होती। बीते जून माह में सकलडीहा सीएचसी पर माड्यूलर ओटी का निर्माण शुरू कराया गया। बीते कई सप्ताह से निर्माणाधीन माड्यूलर ओटी का निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ है।
जिससे प्रसव पीड़ित महिलाओं में मायूसी है। जबकि सकलडीहा सीएचसी सेंटर रेफरल सेंटर है। यहां पर चहनिया धानापुर और कमालपुर सहित अन्य स्वास्थ्य केन्द्र के मरीज आते है। पूर्व में बनी ओटी कक्ष जर्जर होने के कारण प्रसव के दौरान प्रसव पीड़ित महिलाओं और चिकित्सकों को काफी असुविधा होती है। इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डा.बीके प्रसाद ने बताया कि माड्यूलर ओटी का निर्माण अभी बंद है। इसके लिये उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।







