चंदौली/कंदवा
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी पर सोमवार को नसबंदी कैंप का आयोजन किया गया।यहां एक दर्जन महिलाओं की नसबंदी हुयी। सभी को आवश्यक दवाएं दी गयी ।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बरहनी डाक्टर शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि छोटा परिवार सदैव सुखी परिवार होता है। इसमें हम दो ,हमारे दो का फार्मूला सफल व कारगर है। इस फार्मूले को अपना कर कोई भी परिवार सुखी रह सकता है।
बंध्याकरण के लिए अस्पताल आयी महिलाओं का आवश्यक जांच के बाद डाक्टर कौशल द्वारा नसबंदी किया गया ।बताया कि नसबंदी से पूर्व महिलाओं का बी पी,हिमोग्लोबिन, वजन सहित अन्य जांच कराया जाता है।
जांचोपरांत सर्जन द्वारा नसबंदी किया जाता है।नसबंदी के बाद कुछ समय तक अस्पताल पर महिलाओं को भर्ती किया जाता है तत्पश्चात स्वास्थ्य जांचकर उन्हें छुट्टी दी जाती है। अस्पताल आयी महिलाओं का एल टी संतोष, अभिमन्यु द्वारा जांच किया गया।
इस मौके पर फार्मासिस्ट देवेन्द्र ,दिनेश यादव,ओमप्रकाश चौधरी,तेजप्रताप भारती,रीना यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।







