एथलेटिक्स में किसान की बेटियों ने जीते स्वर्ण पदक;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली कमालपुर

कस्बा स्थित राष्ट्रीय इंटर कालेज में अध्ययनरत किसान परिवार की दो छात्राओं ने प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर परिवार,स्कूल व जनपद का नाम रोशन किया है।विद्यालय में कक्षा 11 की छात्र पलक यादव ने अंडर 17 में लांग जम्प में स्वर्ण पदक हासिल किया।वही सोनी यादव ने हाई जम्प में पहला स्थान प्राप्त किया।बेटियों ने शानदार प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए मुकाम हासिल किया है।

प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय विद्यालयी प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों में अपने प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।बेटियों के कुशल खेल से किसान परिवार आज काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा है।बसगांवा गांव निवासिनी पलक यादव किसान सुनील यादव की बेटी है।जबकि गांव के ही सोनी यादव किसान सुभाष यादव की बेटी है।गांव की दो बेटियों के उपलब्धि पर गांव सहित क्षेत्र में काफी खुशी का माहौल है।बेटियों ने यह साबित कर दिया कि यह किसी से कम नहीं है।

उनकी मेहनत व लगनशीलता से स्वर्ण पदक प्राप्त करने का काम किया।कोच दुर्गविजय सिंह व सुधीर यादव ने बताया कि यह जीत दोनों खिलाड़ी नियमित अभ्यास व कड़ी मेहनत का नतीजा है।पलक ने मंडलीय प्रतियोगिता में तीनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।वह दो वर्ष पहले रांची में आयोजित सब जूनियर प्रतियोगीता में प्रतिभाग किया था।

खेल शिक्षक अशोक कुमार व प्रिया सिंह ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है।बस जरूरत है कि इनको सही मार्गदर्शन दिया जाए।अच्छा मार्गदर्शन मिलने पर बेटिया राष्ट्रीय स्तर पर मुकाम जीत सकती है।प्रधानाचार्य रामदेव सोनकर ने कहा कि आज काफी खुशी का दिन है कि विद्यालय की दो बेटियों ने प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने का काम किया है।इन बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए विद्यालय परिवार हमेशा तैयार रहेगा।

इस मौके पर उप प्रधानाचार्य दुर्ग विजय सिंह, खेल शिक्षक अशोक कुमार,राजेश सिंह, राकेश सिंह,अजीत सिंह, मधु सिंह,राम विलास पांडेय,मनीष सिंह, आशीष यादव, उमेश कुमार, अरविंद वर्मा सावन,अर्चना मौर्य, सपना मिश्रा,गोलू दुबे, चिंटू, सुनील यादव आदि ने छात्राओं को बधाई दिया।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

थाना सिंधोरा पुलिस एवं एसओजी-02 की संयुक्त टीम द्वारा अवैध पटाखों के निर्माण एवं भंडारण का भंडाफोड़ करते हुए 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 501.5 किग्रा निर्मित/अर्धनिर्मित पटाखे एवं पटाखा निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद;