किसानों को गुणवत्ता युक्त बीज़ उपलब्ध कराने हेतु बीज़ दुकानों पर औचक छापामारी कर लिए गए 20 नमूने,

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली धानापुर

कृषि विभाग एवं अन्य विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों की टीम बनाकर रैण्डम आधार पर उप कृषि निदेशक अधिकारी, चन्दौली सदर/पं०दी०द०उपा० नगर, जिला कृषि अधिकारी, चन्दौली द्वारा सकलडीहा तथा वरि०प्रा०सहा०ग्रुप-ए चकिया / नौगढ़ में बीज बिक्री केन्द्रों के बीज के कुल 42 दुकानों का निरीक्षण करते हुए सरसों, चना, मटर और गेहूँ के 20 नमूने लिए गये है तथा 05 बीज / उर्वरक प्रतिष्ठान (मे० ईश्वर बीज भंडार जनौली, मे० उमरावती एग्री जंक्शन खाद बीज भण्डार कमालपुर, मे० पण्डित खाद एवं बीज भंडार कमालपुर, मे० खुशबू बीज भंडार धानापुर एवं मे० आदर्श कृषि विकास धानापुर) बन्द पाये जाने पर उनको कारण नोटिस निर्गत किये गये। ग्रहीत बीज नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला में भेजे जायेंगे। परीक्षणोपरान्त अधोमानक पाये जाने पर बीज नियंत्रण आदेश 1983 एवं बीज अधिनियम एक्ट 1966 के अधीन नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। जिला कृषि अधिकारी द्वारा कृषक भाईयों से अनुरोध किया गया कि रबी फसलों की बुआई के लिए यथा गेहूँ, चना, मटर, सरसों इत्यादि केवल प्रमाणित बीज ही क्रय करें।

इसके अलावा सभी बीज विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि वो अपने स्टाक रजिस्टर एवं बिक्री रजिस्टर को अपडेट रखें एवं किसानों भाईयों को बीज के साथ कैश मेमों भी उपलब्ध कराये। इसके अलावा यह भी अवगत कराना है कि रबी फसलों के बुआई के लिए जनपद में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है, जिसके अन्तर्गत निजी / सहकारिता उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर यूरिया 17031 मै०टन, डी0ए0पी0 8461 मै०टन तथा एन0पी0के0 3337 मै०टन उपलब्ध है। सभी किसान भाईयों से अनुरोध है कि किसान फार्मर रजिस्ट्री तथा प्रमाणित खतौनी के साथ ही बोयी जाने वाली फसल में संस्तुत मात्रा के अनुसार ही उर्वरक का क्रय करें।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई