उत्तर प्रदेश कराटे चैंपियन अब राज्य स्तर पर भी अपनी चमक बिखेर रही है,

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली इलिया

स्थानीय क्षेत्र की प्रतिभाएं अब सीमित संसाधनों में भी राज्य स्तर पर अपनी चमक बिखेर रही हैं। वाराणसी में आयोजित 18वीं एसएसकेएफ उत्तर प्रदेश कराटे चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले कान्हा फाइट कराटे एकेडमी, सेमरा शहाबगंज के आठ होनहार खिलाड़ियों को मंगलवार को एकेडमी परिसर में आयोजित एक भव्य समारोह में सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथियों ने पदक विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र सौंपकर उनका हौसला बढ़ाया।

मंगलवार को आयोजित इस सम्मान समारोह में खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर पूरा क्षेत्र गौरवान्वित नजर आया। एकेडमी के कोच मुकेश सिंह चौहान के कुशल मार्गदर्शन व कड़े प्रशिक्षण की बदौलत इन ग्रामीण पृष्ठभूमि के खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तर पर यह मुकाम हासिल किया है।चैंपियनशिप में उत्कृष्ट खेल तकनीक का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में अर्चिता नन्द ने गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) जीतकर स्वर्णिम सफलता हासिल की। वहीं संगीता यादव, काजल पाल, रामअशीष, आदर्श सिंह और इरफान पासवान ने कड़े मुकाबलों में प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ते हुए सिल्वर मेडल (रजत पदक) पर कब्जा जमाया। इसके अलावा आर्यन सिंह और श्रेयांश ने भी बेहतर खेल का प्रदर्शन कर ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) अपने नाम किया।

समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथियों डॉ. सुरेश सिंह चौहान, रिंकू सोनकर, मेजर, सोनू सिंह, रामकुंवर, रोशन सिंह चौहान, बाबा सिंह चौहान और कुन्दन सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अतिथियों ने खिलाड़ियों की पीठ थपथपाई और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन की जरूरत है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

एकेडमी के मुख्य कोच मुकेश सिंह चौहान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि कान्हा फाइट कराटे एकेडमी में सेमरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के बालक-बालिकाओं को कराटे, मार्शल आर्ट्स और विशेष रूप से बेटियों को आत्मरक्षा का नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़े अभ्यास का परिणाम है कि आज यहां के बच्चे राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।

 

इस दौरान भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, अभिभावक और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई