रामलीला में नगर दर्शन और फुलवारी प्रसंग का मनोहारी मंचन,

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सैयदराजा (चंदौली)

आदर्श नगर पंचायत सैयदराजा के चतुर्थ दिवस स्थित शिवानगर की रामलीला में सोमवार को नगर दर्शन और फुलवारी लीला का मंचन किया गया।अहिल्या उद्धार के बाद राजा जनक से सीता स्वयंवर का निमंत्रण मिलने पर गुरु विश्वामित्र के साथ राम-लक्ष्मण जनकपुर पहुंचते हैं, जहां राजा जनक उनका भव्य स्वागत करते हैं। गुरु की आज्ञा लेकर दोनों भाई नगर दर्शन को निकलते हैं।

श्रीराम-लक्ष्मण के अनुपम रूप को देख मिथिलावासी मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। विनोद तिवारी, जय श्री काशी विश्वनाथ रामलीला मंडल लोहता (काशी) द्वारा मीना बाजार प्रसंग का सुंदर मंचन किया गया, जिसे देख दर्शकों को परम आनंद आया।अगले दृश्य में फुलवारी लीला का मंचन हुआ, जिसमें सीता जी अपनी सखियों के साथ गौरी पूजन के लिए पुष्प वाटिका जाती हैं। वहां लताओं की ओट से सीता जी राम को और राम सीता जी को देखकर सुध-बुध खो बैठते हैं। सीता जी मन ही मन मां गौरी से राम को वर के रूप में पाने का वरदान मांगती हैं।

इस दौरान रामचरितमानस की चौपाइयां, भजन और सुंदर नृत्य-संगीत की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर रविंद्र जायसवाल,पूर्व चेयरमैन मदन कुशवाहा,सभासद संतोष जायसवाल, शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष मंगला सिंह, पन्नालाल केशरी, सुशील कुमार शर्मा, वीरेंद्र सिंह भोले, मोहन मद्धेशिया, अंकित जायसवाल सहित बड़ी संख्या में रामलीला प्रेमी उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई