लतीफ शाह बांध पर मछली ठेकेदार के जाल में फंसा गोवंश, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू, सिंचाई विभाग पर मिलीभगत का आरोप,

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली इलिया

क्षेत्र के लतीफ शाह बांध पर मछली ठेकेदारों की मनमानी का खामियाजा बेजुबान गोवंश को भुगतना पड़ा। कर्मनाशा राइट नहर के हेड पर मनमानी तरीके से लगाए गए जाल में एक गोवंश फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों द्वारा गोवंश को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि शनिवार को यह घटना हुई। नहर के मैन गेट पर मछली पकड़ने के लिए ठेकेदार द्वारा नियम विरुद्ध जाल लगाया गया है। जाल में फंसने से गोवंश बुरी तरह घायल हो गया। ऊंचाई अधिक होने के कारण बचाव अभियान में काफी दिक्कतें आ रही हैं, फिर भी ग्रामीण अथक प्रयास कर गोवंश को निकालने में जुटे हैं।

स्थानीय लोगों में आक्रोश, लगाया गंभीर आरोप

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि लतीफ शाह बांध पर सिंचाई विभाग के कर्मचारियों की तैनाती के बावजूद मछली ठेकेदारों की मनमानी जारी है। कर्मनाशा राइट नहर के हेड पर स्थानीय सिंचाई विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से मनमानी तरीके से जाल लगाकर मछली पकड़ी जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि मछली ठेकेदार की मनमानी से अक्सर इस तरह की घटनाएं होती हैं। मछली पकड़ने के लिए सिंचाई का पानी भी अनावश्यक रूप से बहाया जाता है, जिससे किसानों को भी नुकसान होता है। यदि सिंचाई विभाग के कर्मचारी नियमित निगरानी करें तो इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।

घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर मछली ठेकेदार और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई