सासाराम (रोहतास)
जिले के करगहर प्रखंड के डुमरा गांव में दुर्गा पूजा के दौरान हुए चर्चित जनार्दन तिवारी उर्फ बच्चा तिवारी हत्याकांड का मामला अब राजधानी तक पहुंच गया है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और हत्याकांड के मुख्य आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी की मांग को लेकर शाहाबाद क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी विवेक कुमार पांडेय उर्फ सोनू पांडेय ने पटना में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार से मुलाकात की।
उन्होंने न्याय की गुहार लगाई। वरिष्ठ समाजसेवी सोनू पांडेय की बातों और मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने तुरंत कर एक्शन लिया। उन्होंने पटना से ही रोहतास के पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज को फोन किया। उन्होंने मामले की पूरी जानकारी ली। उन्होंने मुख्य आरोपी को अविलंब गिरफ्तार करने का सख्त निर्देश दिया।
डुमरा गांव में हुई इस निर्गुण हत्या के बाद से विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश है। पीड़ित परिवार के आंसू पहुंचने और इस लड़ाई को सीधे सरकार के मंत्री तक पहुंचाने के लिए समाजसेवी विवेक कुमार पांडेय उर्फ सोनू पांडेय की जमकर सराहना हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि सोनू पांडेय के इस प्रयास से अब पुलिस प्रशासन पर दबाव बढ़ेगा। फरार आरोपी की गिरफ्तारी जल्द संभव हो सकेगी।







