निष्पक्ष चुनाव की तैयारी तेज जौनपुर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट,

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जौनपुर

विधान परिषद निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी सतर्कता के साथ जुटा है। बुधवार को जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने निर्वाचन ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरश पालन करने के निर्देश दिए।

डीएम और एसपी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी कर्मचारी पूरी निष्पक्षता सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष चुनाव से होती है। जिला प्रशासन की तैयारियां पुलिस की मुस्तैदी और अधिकारियों की जिम्मेदार कार्यशैली शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए महत्वपूर्ण है। जनता का विश्वास बनाए रखना और कानून व्यवस्था कायम रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

जौनपुर प्रशासन एवं पुलिस विभाग के प्रयास सराहनीय हैं। निष्पक्ष चुनाव सुरक्षित माहौल और मजबूत लोकतंत्र ही जनविश्वास की असली पहचान है।

 

रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई