बरहनी मे चार बूथों पर संपन्न होगा एम एल सी का चुनाव

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली कंदवा

बरहनी मे खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर एम एल सी के चुनाव को लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी है।यहां चार बूथों पर कैमरे की निगरानी मे शुक्रवार 23 अक्टूबर को वाराणसी खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन का चुनाव संपन्न होना है। मतदेय स्थल 92 व 92 अ सहित 93 पर स्नातक मतदाता व मतदेय स्थल 30 पर शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

बरहनी मे खुद के ब्लाक भवन मे पहली बार एम एल सी का चुनाव कराया जा रहा है।इससे पूर्व सैयदराजा से ब्लाक का संचालन हो रहा था ऐसे मे चुनाव वहीं संपन्न होते थे।

2021 से बरहनी मे खुद के भवन से ब्लाक का संचालन हो रहा है। यहां हो रहे ब्लाक संचालन के बाद यह एम एल सी का पहला चुनाव है।इससे पूर्व बरहनी स्थित ब्लाक पर तेजोपुर व चखनियां ग्राम पंचायत का उप चुनाव कराया गया था।बरहनी मे पहली बार कैमरे की निगरानी मे होने वाले चुनाव की ग्रामीणों मे चर्चा जोरों पर है।

खंड विकास अधिकारी बरहनी शरद चंद्र शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को बरहनी स्थित ब्लाक पर एम एल सी का चुनाव होना है।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई