इलिया थाने में दरोगा की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली इलिया

थाने में तैनात उपनिरीक्षक विजय कुमार राय की गुरुवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह सुबह टहलने के बाद थाने लौटे थे। कुछ देर बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। साथी पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद थाने में शोक का माहौल है।

टहलने के बाद बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार, 52 वर्षीय उपनिरीक्षक विजय कुमार राय गुरुवार सुबह रोज की तरह टहलने गए थे। वापस थाने लौटने के कुछ देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसकी सूचना थाना प्रभारी निरीक्षक हरी नारायण पटेल को दी गई। इसके बाद पुलिसकर्मी उन्हें लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज पहुंचे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

मऊ जिले के रहने वाले थे विजय कुमार राय

उपनिरीक्षक विजय कुमार राय मूल रूप से मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के काछीकला गांव के निवासी थे। उनकी मौत की सूचना परिजनों को दे दी गई है। घटना से उनके परिवार में शोक छा गया है। वहीं, साथी पुलिसकर्मी भी उनकी मौत से दुखी हैं।

हार्ट अटैक की आशंका, आधिकारिक पुष्टि नहीं

प्रारंभिक तौर पर उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस विभाग की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई