विकास खंड नौगढ़ में प्री मेंगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली

माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 01.11.2026 को जनपद चन्दौली में मेगा/वृहद विधिक सहयता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाना है। जिसके संबंध में दिनांक 22.10.2026 को विकास खण्ड नौगढ़ चन्दौली में प्री-मेगा कैम्प का आयोजन किया गया।

जिसमें सहकारिता विभाग सुधीर कुमार, समाज कल्याण सिद्धार्थ सिंह, विकास विभाग अनिल कुमार सिंह व विरेन्द्र कुमार चौहान व हृदयनरायण, आई.सी.डी.एस. सरोज रानी व प्रवेश कुमार, श्रम विभाग धिरेन्द्र कुमार व गणेश प्रसाद विश्वकर्मा तथा अन्य विभाग सम्मिलित रहे।

उक्त कैम्प मेगा/वृहद विधिक सहयता एवं सेवा शिविर में विभिन्न विभागो द्वारा स्टाल लगाकर उपस्थित जनसमूह को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।

इस कैम्प का उद्देश्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रति आमजन मानस में जागरूकता उत्पन्न हो सके और वे उन योजनओं का लाभ ले सके ।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई