भीड-भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण करते हुए जन जागरूकता एवं प्रचार प्रसार कर महिलाओं/बालक/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन तथा सशक्तीकरण हेतु जन जागरुकता कार्यक्रम के दौरान विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर तथा उ0प्र0 शासन व उ0प्र0 पुलिस के स्तर से संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी दी गई।
दिनांक-11.10.2026 से 20.10.2026 तक पुलिस आयुक्त कमिशनरेट वाराणसी एवं अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था के मार्गदर्षन व निर्देषन में एवं अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध के नेतृत्व में वाराणसी कमिष्नरेट के विभिन्न थाना क्षेत्र में मिषन षक्ति अभियान फेज-6.0 के अर्न्तगत व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये तथा सघन चेकिंग कराते हुए षोहदों व अराजक तत्वों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की गयी।

अभियान का शुभारम्भ थाना कोतवाली से गोदौवलिया चौराहा तक एक भव्य पैदल मार्च के साथ किया गया जिसमें महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के साथ-साथ प्रशासन,स्वाथ्य, शिक्षा व सामाज कल्याण की महिला अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। विषेश आयोजनों में महिला सम्मान समाहरोह, नारी संरक्षण गृह में भ्रमण व खाद्य समाग्री का वितरण, छात्राओं के लिए कैरियर गाइडेन्स प्रोग्राम का आयोजन, साइबर सुरक्षा के सम्बन्ध में वृहद कार्यशाला का आयोजन, बाल विवाह, ड्रग एडिक्शन एवं अन्य कुरीतियों के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
एनसीसी की महिला कैडेट्स व महिला पुलिस कर्मियों द्वारा संयुक्त रूप से जनपद के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक संचालन कर ट्रैफिक नियमों के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अतिरिक्त परिवार परामर्ष केन्द्र व मिषन षक्ति केन्द्र द्वारा ऐसे परिवार जिन्हें मीडिएषन व काउन्सिलिंग से सफलता पूर्वक पुनः एक किया गया था उन्हे सम्मानित किया गया।

उपरोक्त के अतिरिक्त अभियान के प्रत्येक दिन पूजा पाण्डाल, ग्राम व वार्ड में जन जागरूकता कार्यक्रम, स्टंटबाजी करने वाले, अराजक तत्वों व शोहदों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की गयी तथा प्राईवेट टैक्सी वाहनों की प्रभावी चंेकिंग कर कार्यवाही की गयी।
शारदीय नवरात्रि के अवसर पर विभिन्न मन्दिर, पूजा पाण्डाल, रामलीला स्थल व दषहरा मेला में व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन-ः ‘‘मिशन शक्ति’’ (फेज-6.0) के दस दिवसीय विशेष अभियान में कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस के अधि0/कर्म0गण द्वारा मन्दिरों, धार्मिक स्थलों, मेलों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर तैनात रहे एवं 773 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया
जिसमें 92247 महिलाओं/बालक/बालिकाओं को भारत सरकार द्वारा संचालित सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं व हेल्प लाइनों से सम्बन्धित जानकारी देते हुए महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा 96725 प्रचार-प्रसार की सामग्री वितरित कर जागरूक किया गया।
सार्वजनिक स्थलों पर स्टंटबाजी करने वालों के विरूद्व मौके पर की गयी कार्यवाहीः-
दस दिवसीय विशेष अभियान में पुलिस द्वारा 692 स्थानों पर गहनता से चेकिंग करते हुए 8180 वाहनों को चेक कर 762 वाहनों का चालान कर 176 वाहनों से ब्लैक फिल्म उतरवाई गयी। 35 वाहनों को सीज कर 01 के विरूद्व सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

एण्टी रोमियो टीम द्वारा भीड-भाड वाले स्थानों पर की गयी सघनता से चेंकिंग व षोहदों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही:-
कमिश्नरेट वाराणसी की एण्टी रोमियो टीम द्वारा महिला सुरक्षा के दृश्टिगत विभिन्न पूजा पाण्डाल व बाजार क्षेत्र में दस दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया तथा षोहदों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की गयी जिसके अन्तर्गत 1358 स्थानों पर चेकिंग करते हुए 15056 व्यक्तियों को चेक कर 4172 व्यक्तियों को कठोर चेतवानी दी गयी तथा 127 के विरूद्व धारा 126/135/170 बीएनएस व 18 के विरूद्व 129 बीएनएसएस की कार्यवाही की गयी। साथ ही 06 के विरूद्व सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
प्राइवेट टैक्सी/वाहनों की चेकिंग एवं सत्यापन-ः
दस दिवसीय विशेष अभियान में पुलिस टीमों द्वारा 3951 ई-रिक्शा, 1026 ओला/उबर तथा 2016 प्राइवेट टैक्सी वाहन की चेकिंग की गई तथा 3495 चालक के ड्राइविंग लाइसेंस एवं पहचान संबंधी अभिलेखों का सत्यापन किया गया एवं अनियमितता के संबंध में 149 के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की गई।
ग्राम, वार्ड, न्याय पंचायत में जन चौपाल का आयोजन-ः
दस दिवसीय विशेष अभियान में बीट पुलिस अधिकारी द्वारा 655 ग्राम/ वार्ड/ न्याय पंचायत में चौपाल आयोजित किया गया जिसमें महिला बीट पुलिस अधिकारी द्वारा चौपाल में 40066 महिलाओं/बालक/बालिकाओं को महिला अपराध सम्बन्धित कानून, विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर तथा महिलाओं के लिए षासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में जागरूक किया गया तथा 39354 प्रचार-प्रसार सामग्री वितरित की गयी।







