“दशहरा हमें सिखाता है कि असत्य और अन्याय का अंत निश्चित है। पुलिस भी इसी आदर्श को आत्मसात कर समाज में न्याय और सुरक्षा की स्थापना के लिए सतत् प्रयासरत है”- पुलिस आयुक्त ।
कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ :-
1. पुलिस परिवार के साथ रावण दहन:-
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा पुलिस लाइन, वाराणसी में दशहरा पर्व के अवसर पर पुलिस परिवार के साथ रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
2. सत्य की विजय का संदेश:-
पुलिस आयुक्त ने दशहरा पर्व को असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक बताते हुए इसके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
3. न्याय एवं सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता:-
पुलिस आयुक्त ने कहा कि जिस प्रकार दशहरा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है, उसी प्रकार पुलिस का दायित्व अपराध एवं अन्याय के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपराधियों को मा० न्यायालय के माध्यम से दंडित कराना तथा समाज में शांति, सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाए रखना है।
4. पुलिस परिवार से आत्मीय संवाद:-
कार्यक्रम के दौरान पुलिस आयुक्त ने पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने पुलिस परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करते हुए आपसी सौहार्द, सहयोग एवं पारिवारिक एकजुटता का संदेश दिया।
5. बच्चों एवं परिवारजनों की उत्साहपूर्ण सहभागिता:-
रावण दहन कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन में उत्सव एवं उल्लास का माहौल रहा। पुलिसकर्मियों के बच्चों और परिवारजनों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे आयोजन में पारिवारिक आत्मीयता एवं सामूहिकता का भाव देखने को मिला।
6. त्योहारों की शुभकामनाएँ:-
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने समस्त पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों को दशहरा तथा आगामी त्योहारों की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
दशहरा पर्व का यह आयोजन पुलिस परिवार के बीच आपसी जुड़ाव, सौहार्द एवं सकारात्मक ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ सत्य, न्याय और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश देता है।







