वाराणसी-अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी परिक्षेत्र नवीन अरोरा ने दशहरा 2026 पर मिशन शक्ति 6.0 के तहत जागरूकता अभियान शुरू किया है। पुलिस ने बताया कि त्योहारों पर सस्ते सामान, अधिक लाभ, नौकरी और उपहार के नाम पर ठगी बढ़ जाती है।
अनजान फाइल, फर्जी लिंक और वीडियो पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठग पैसा मांगते हैं। महिलाओं से अपील की गई है कि निजी जानकारी और चित्र सार्वजनिक न करें, खाता मित्रों तक सीमित रखें,
अश्लील संदेश पर प्रमाण रखकर शिकायत करें, अनजान को बैंक खाता न दें और लालच में न आएं। ठगी होने पर 1930 पर सूचना दें।







