जिसके संबंध में दिनांक 17.10.2026 को विकास खण्ड चहनियां चन्दौली में प्री-मेगा कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें श्रम विभाग गणेश विश्वकर्मा, समाज कल्याण विभाग प्रिंस गुप्ता, ग्रामीण आजिविका मिशन आशिष गुप्ता, कृषि विभाग चन्दन राम तकनीकी सहायक, पंचायती राज विभाग पवन कुमार शर्मा, पशुपालन विभाग डा० सुवाष यादव, महिला कल्याण विभाग अर्चना देवी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग अंकित सिंह, आंगनवाड़ी अनिता देवी व अन्य विभाग सम्मिलित रहे।
उक्त कैम्प मेगा/वृहद विधिक सहयता एवं सेवा शिविर में विभिन्न विभागो द्वारा स्टाल लगाकर उपस्थित जनसमूह को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। इस कैम्प का उद्देश्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रति आमजन मानस में जागरूकता उत्पन्न हो सके और वे उन योजनओं का लाभ ले सके






