जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीडीडीयू नगर तहसील सभागार में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली

आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस पीडीडीयू नगर तहसील सभागार में आयोजित हुई। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 72 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ जिसमें 05 का मौके पर निस्तारण किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों ने आये हुए फरियादियों के समस्याओं की गम्भीरता पूर्वक सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों निर्देश दिया कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन कर ग्रामीणों को लाभ दिलाए। इसके अलावा सरकारी विभागों से संबंधित चल रही निर्माण कार्य का सम्बन्धित विभाग समय-समय पर गुणवत्ता जांचते रहे।

जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसमस्याओं का निस्तारण करते हुए गरीब व पीड़ित व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर न्याय दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है, इसलिए सभी अधिकारी रूचि लेकर गुणवत्तायुक्त ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करे।

इस दौरान उप जिलाधिकारी पीडीडीयू नगर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थानाध्यक्ष, जिला स्तरीय अधिकारी गण, खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट राकेश तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई