गाजीपुर भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, गाजीपुर के जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार पाण्डेय उर्फ दरोगा पाण्डेय के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिला सूचना कार्यालय पहुंचकर जिला सूचना अधिकारी सुश्री शशि सिंह से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं से संबंधित समाचारों को गंभीरता से लेते हुए
उनकी कटिंग जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को भेजने का अनुरोध किया गया, ताकि जनसमस्याओं का समय से संज्ञान लेकर उनका समाधान कराया जा सके।
इस पर अपर जिला सूचना अधिकारी शशि सिंह ने बताया कि सूचना कार्यालय में प्राप्त होने वाले समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों की कटिंग संबंधित अधिकारियों को भेजी जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं से जुड़ी खबरों पर भी कार्यालय की ओर से ध्यान दिया जाता है।
इस अवसर पर भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता विजय प्रकाश श्रीवास्तव, गाजीपुर जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा, संरक्षक अरुण कुमार तिवारी, जिला महामंत्री रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव, जमानियां तहसील अध्यक्ष विकास सिंह, गाजीपुर सदर तहसील अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय ( राजू ),
मोहम्मदाबाद तहसील अध्यक्ष रामविलास पाण्डेय, जखनियां तहसील अध्यक्ष सुधाकर पाण्डेय, वरिष्ठ सदस्य वरुण मिश्रा, जय प्रकाश राय, पवन श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र यादव तथा बीरबल राम सहित आदि पत्रकार मौजूद रहें।







