शारदीय नवरात्र के सप्तमी रामेश्वर में स्थापित पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

रामेश्वर।

ग्रामीण क्षेत्र में लगभग सभी देवी पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमायें शनिवार को स्थापना के बाद पूजा-पाठ व प्राण-प्रतिष्ठा के बाद भक्तों के दर्शन के लिये पट्ट खोल दिया गया है। जंसा में प्राचीन दुर्गा पूजा पंडाल में मां के जय- जयकारे से पूरा क्षेत्र गूज उठा।शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की प्रतिमा जंसा के पूजा पंडाल में स्थापित करते ही पूरा क्षेत्र मां के जयकारे से गूज उठा।

प्राचीन दुर्गा पूजा समिति गंगा,जमुनी तहजीब पर स्थापित की जाती है। 1996 से प्रेमचंद मौर्या ,कृष्ण कुमार सिंह,सदावृक्ष मौर्या, श्याम सिंह के सहयोग से यहां विशाल पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित होती है।इसमें मां की पूजा सभी समुदाय के लोग करते हैं।कोलकाता से पधारे कारीगरों ने पूजा पंडाल को विद्युत झालरों से  सजाया  गया है। रामेश्वर में शांति क्लब के तत्वाधान में स्थापित पूजा पंडाल में भक्तों के भीड़ उमड़ी रही

वही कलाकार शिवचरण यादव व बच्चा लाल यादव ने अपने लोक गीत के माध्यम से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर कमेटी के तरफ से घनश्याम सिंह ग्राम प्रधान,राजेश गुप्ता, बबलू गुप्ता, राहुल सिंह , नवीन सिंह ,दीपक सिंह, गौरव सिंह, त्रिभुवन मौर्य, ललित नारायण पाण्डेय,सूरज गुप्ता, गुड्डू पाण्डेय,अनिल कुमार,सचिन तिवारी सहित अन्य लोगों ने कलाकारों को चुनरी देकर सम्मानित किया।

पूजा पंडाल में पूजन का कार्य में पधारे स्वामी आधार रमन दास जी महाराज व अमित पाण्डेय, ललित नारायण पाण्डेय ने कराया।इसी प्रकार नव दुर्गा पूजन समिति रामेश्वर, मंहगीपुर ,चौखण्डी लहिया,सत्तनपुर, खेवली चकरा समेत जंसा में कुल 15 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाये स्थापित की गयी है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई