एन एच एम स्वास्थ्य कर्मियों ने बांहो पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली/कंदवा

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन से संबंधित चिकित्सक, कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर आंदोलनरत हैं। हांथो पर काली पट्टी बांधकर कार्य कर रहें है। बुधवार बरहनी मे कार्यरत चिकित्सक, कर्मचारियों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर विरोध जताया गया। बताया कि एन एच एम के तहत कार्यरत कर्मी समान कार्य समान वेतन को लेकर संघर्ष रत हैं।

यह भी कहा कि समय से मानदेय का भुगतान, वेतन विसंगति को दूर करने के संबंध मे लखनऊ मे तीन दिवसीय धरना है धरना के बाद जो निर्णय आएगा उसके अनुसार कार्य किया जाएगा। बताया कि फिलहाल तीन दिन तक एन एच एम के तहत कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी पूरे जनपद मे बांह पर काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे।

बताया कि कार्य के अनुसार मानदेय कम है वर्तमान समय मे मिल रहे मानदेय मे परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है।ऐसे मे शासन को यह समझते हुए मानदेय बढाने की मांग है।

इस अवसर पर डाक्टर संजय यादव, डाक्टर अर्चना पांडे,संध्या,श्री निवास,आशुतोष सिंह, लक्ष्मी, सहित अन्य मौजूद रहे

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई