पुलिस टीम द्वारा सलेमपुर इण्टर कालेज में चोरी करने वाले 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा

थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा रात्रि चेकिंग के दौरान दिनांक 06.10.2026 की रात्रि 21:44 बजे सलेमपुर नहर मोड मुख्य सडक के पास से घटना में शामिल 02 अभियुक्त 1.सतीश राजभर उर्फ चिल्लर पुत्र राजेन्द्र राजभर (निवासी: सलेमपुर सिवाने, थाना बलुआ, जनपद चन्दौली), उम्र करीब 25 वर्ष। 2.संदीप राय पुत्र हरिवंश राय (निवासी: सलेमपुर सिवाने, थाना बलुआ, जनपद चन्दौली), उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद होने पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ विवरण:-

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ही 02/03.10.2026 की रात्रि में स्कूल का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था तथा अभियुक्त सतीश राजभर पूर्व में वर्ष 2024 में भी थाना बलुआ एवं सकलडीहा क्षेत्र से चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई