मीरजापुर 07 अक्टूबर 2026- थाना विंध्याचल पुलिस ने दर्शन/पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के मोबाइल व सामान चोरी करने वाले 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
थाना विंध्याचल पर 05 अक्टूबर को वादी प्रियांशु चौहान निवासी मेहनगर, आजमगढ़ ने गंगा स्नान के दौरान मोबाइल चोरी होने की तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना विंध्याचल पर मु0अ0सं0- 281/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल की टीम ने कार्रवाई करते हुए 07 अक्टूबर को उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा मय टीम ने मुखबिर की सूचना पर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में 1. सुभाष चंद्र पुत्र संत प्रकाश निवासी सुंदरपुर, इटावा (हाल पता- नई बस्ती कचरिया, विंध्याचल), 2. शाहरुख अली पुत्र अहमद अली निवासी कंतित मजार के पास, विंध्याचल और 3. अवधेश कुमार पुत्र कंपनीलाल निवासी छोटी महुआरिया, विंध्याचल शामिल हैं।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे विंध्याचल दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के मोबाइल व सामान मौका देखकर चोरी कर लेते हैं। शाहरुख चोरी के मोबाइल के पैटर्न तोड़कर री-सेल का काम करता है। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।







