जौनपुर
बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में 21 से 29 अक्टूबर तक होने वाली भव्य श्रीराम कथा को लेकर गुरुवार को विधि-विधान से भूमिपूजन संपन्न हुआ। मुख्य आयोजक ज्ञानप्रकाश सिंह ने सपत्नी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन कर आयोजन की औपचारिक शुरुआत की। इस दौरान बड़ी संख्या में रामभक्त एवं आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।
भूमिपूजन के साथ ही कथा स्थल पर भव्य पंडाल निर्माण का कार्य भी शुरू हो गया।
आयोजक ज्ञानप्रकाश सिंह ने बताया कि 20 अक्टूबर को भव्य झांकी के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी, जबकि 21 से 29 अक्टूबर तक आचार्य शांतनु जी महाराज के मुखारविंद से श्रीराम कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराया जाएगा।
उन्होंने जौनपुरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीराम कथा के इस पावन आयोजन का साक्षी बनने की अपील की।
कार्यक्रम में मुरली पाल, भुवनेश्वर सिंह, अरविंद सिंह, विनय सिंह, प्रदीप त्रिपाठी, प्रदीप सिंह रिंकू, मिंटू पाठक, संजय सिंह, पप्पू माली,डॉ. दिनेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में रामभक्त एवं विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







