गोरखपुर। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में कैंट पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सत्यजीत मल्ल पुत्र स्वर्गीय रामायन मल्ल, निवासी जगदीशपुर, थाना एम्स, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मामले में कैंट थाने में मु0अ0सं0 506/2026 दर्ज किया गया था। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 69, 115(2) और 351(3) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी की तलाश शुरू की। बुधवार को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सत्यजीत मल्ल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि महिला संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और ऐसे मामलों में शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।







