साइबर फ्रॉड के 22 पीड़ितों को लौटाए 2.66 लाख रुपये

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

गोरखपुर। साइबर ठगी के शिकार हुए 22 लोगों के लिए राहत की खबर है। एम्स थाना पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड में ठगी गई 2,66,872 रुपये की धनराशि पीड़ितों के खातों में वापस करा दी। पुलिस ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम को संबंधित बैंक और वित्तीय संस्थानों में होल्ड कराया था।

पुलिस के अनुसार साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों की धनराशि वापस कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। एम्स थाने की साइबर हेल्प डेस्क को अलग-अलग माध्यमों से साइबर फ्रॉड की कुल 22 शिकायते (Acknowledgement) प्राप्त हुई थीं। शिकायत मिलने के बाद टीम ने प्रत्येक मामले में तत्काल कार्रवाई शुरू की।

साइबर हेल्प डेस्क टीम ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर संबंधित बैंकों और वित्तीय संस्थानों से संपर्क किया। ठगी की रकम को आगे ट्रांसफर होने से रोकने के लिए संबंधित धनराशि को होल्ड कराया गया। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर MRM Portal के माध्यम से नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 2,66,872 रुपये पीड़ित आवेदकों के बैंक खातों में वापस कराए गए।

पुलिस के मुताबिक साइबर अपराध होने की स्थिति में पीड़ितों द्वारा समय से शिकायत दर्ज कराने पर ठगी की रकम को रोकने और वापस कराने की संभावना बढ़ जाती है। पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।

एम्स थाना पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क द्वारा की गई इस कार्रवाई से 22 साइबर फ्रॉड पीड़ितों को उनकी ठगी गई धनराशि वापस मिल सकी। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधों की रोकथाम के साथ पीड़ितों की सहायता के लिए कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई