जौनपुर
बदलापुर खुर्द गांव निवासी 28 वर्षीय संजू प्रजापति की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि संजू बाइक से दवा लेने के लिए जौनपुर जा रही थीं। इसी दौरान एनएच-731 पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने घायल महिला को उपचार के लिए नौपेड़वा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद संजू को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। संजू की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके दो छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में सड़क की स्थिति और हाईवे पर बने गड्ढों को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।







