वाराणसी कमिश्नरेट की तेज-तर्रार और लोकप्रिय सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) कैण्ट, प्रज्ञा पाठक ने थाना लालपुर-पाण्डेयपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीएनएस, आईजीआरएस और साइबर हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली को बारीकी से परखा।
एसीपी प्रज्ञा पाठक ने जनसुनवाई को और अधिक प्रभावी बनाने तथा साइबर अपराधों पर तुरंत एक्शन लेने के निर्देश दिए। थाने के मिशन शक्ति केंद्र, पिंक टॉयलेट और साफ-सफाई का जायजा लेते हुए उन्होंने परिसर में खड़े लावारिस वाहनों के त्वरित निस्तारण के आदेश दिए। पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनकर उनके समयबद्ध निस्तारण का भरोसा दिलाया। एसीपी की इस सख्त और सक्रिय कार्यशैली से महकमे में सक्रियता बढ़ गई है।







