पति से विवाद के बाद तेजाब डालने की आरोपी पत्नी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बोतल बरामद

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

आजमगढ़। थाना गंभीरपुर क्षेत्र में पति से विवाद के दौरान उसके प्राइवेट पार्ट पर तेजाब डालने के आरोप में पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे/निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तेजाब की एक बोतल भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, कोहड़ौरा निवासी मुकेश पाण्डेय ने 26 सितंबर को अपनी पत्नी के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप है कि ससुराल में किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर तेजाब डाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तहरीर के आधार पर थाना गंभीरपुर में मुकदमा अपराध संख्या 233/2026 के तहत धारा 124(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत गंभीरपुर पुलिस ने 27 सितंबर को दोपहर 1:20 बजे आरोपी पत्नी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त एक तेजाब की बोतल बरामद की है।

आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।गिरफ्तारी करने वाली टीम: SO अमित कुमार त्रिपाठी, कांस्टेबल दुर्गेश राय, रिजर्व कांस्टेबल सौरभ कुमार और रिजर्व महिला कांस्टेबल रागिनी गौड़, थाना गंभीरपुर।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई