सोशल मीडिया पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के संबंध में अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक के विरुद्ध थाना कपसेठी पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सोशल मीडिया पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के संबंध में अभद्र टिप्पणी किए जाने की शिकायत प्राप्त होने पर थाना कपसेठी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित युवक सूरज पुत्र चंद्रशेखर, निवासी ग्राम भीषमपुर, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी, उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

उक्त प्रकरण में युवक के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। युवक द्वारा अपने कृत्य के लिए माफी मांगते हुए खेद व्यक्त किया गया तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई अभद्र टिप्पणी को तत्काल हटा दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. सूरज पुत्र चंद्रशेखर, निवासी ग्राम भीषमपुर, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी, उम्र 19 वर्ष।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. थानाध्यक्ष उ0नि0 विकास कुमार मौर्या, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 करुणा सागर तिवारी, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. का0 आदित्य कुमार, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई