“जनता की समस्याओं का समाधान करना ही जनप्रतिनिधित्व की पहली जिम्मेदारी” — सौरभ श्रीवास्तव

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी। “जनता को अपनी समस्या के लिए भटकना न पड़े और उसकी बात जिम्मेदार अधिकारियों तक सीधे पहुंचे, यही जनसुनवाई का उद्देश्य है।” इसी भावना के साथ वाराणसी कैण्ट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने प्रत्येक शुक्रवार की भांति भी लक्सा थाने के बगल में स्थित रोशन होटल में जनसुनवाई कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को सुनने के बाद विधायक ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

सुनील कुमार कन्नौजिया ने अपने घर तक आने-जाने वाले रास्ते को कुछ लोगों द्वारा बंद किए जाने की समस्या रखी। उन्होंने बताया कि उक्त रास्ता उनके घर तक पहुंचने का प्रमुख मार्ग है और इसे बंद किए जाने से परिवार को आने-जाने में परेशानी हो रही है। मामले में रास्ते की स्थिति की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

वहीं मनीष वर्मा ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही समस्या से विधायक को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने के बावजूद जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं हो पा रहा है। विधायक ने संबंधित विभाग से मामले की जानकारी लेकर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।धुमान प्रसाद गुप्ता ने गैस कनेक्शन से संबंधित समस्या रखी। उनकी समस्या सुनने के बाद संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।

इसी क्रम में दीपू साहनी ने दशाश्वमेध क्षेत्र में नाव बांधने से जुड़ी समस्या विधायक के सामने रखी। उन्होंने बताया कि उनके स्थान पर मिट्टी डालकर तथा स्थान घेरकर नाव बांधी जा रही है। मामले में प्रशासन एवं जल पुलिस से संबंधित कार्रवाई के लिए एसीपी दशाश्वमेध को आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा, “जनसुनवाई केवल समस्याएं सुनने का माध्यम नहीं, बल्कि समस्या को समाधान तक पहुंचाने की जिम्मेदारी का भी हिस्सा है। प्रत्येक व्यक्ति की बात को गंभीरता से सुनकर संबंधित विभाग तक पहुंचाना और उसके समाधान के लिए प्रयास करना हमारी प्राथमिकता है।”

उन्होंने कहा, “क्षेत्र की छोटी हो या बड़ी, प्रत्येक समस्या जनता के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए अधिकारियों से समन्वय कर समस्याओं के त्वरित एवं नियमानुसार निस्तारण का प्रयास लगातार जारी रहेगा।”

जनसुनवाई के दौरान स्थानीय नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं एवं आवश्यकताएं विधायक के समक्ष रखीं, जिन पर संबंधित विभागों से कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई