मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के वार्ड में बारिश के कई दिन बाद भी जलभराव, जनता परेशान

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी। बारिश बंद हुए कई दिन बीत जाने के बावजूद मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा के वार्ड की कई गलियों और कॉलोनियों में भी सीवर का गंदा पानी भरा हुआ है। जलभराव के कारण स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अमन यादव ने कहा कि जब एक जनप्रतिनिधि के अपने वार्ड में ही जनता जलभराव और गंदे पानी की समस्या से परेशान है, तो पूरे बनारस को स्मार्ट सिटी बनाने के दावों पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

उन्होंने कहा कि बारिश रुकने के कई दिन बाद भी यदि सड़कों से पानी नहीं निकल पा रहा है, तो यह नगर की जलनिकासी व्यवस्था की गंभीर स्थिति को दर्शाता है। गंदे पानी के बीच लोगों का आवागमन मजबूरी बना हुआ है और स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है।

अमन यादव ने नगर निगम एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की कि मौके पर तत्काल निरीक्षण कर जलभराव का कारण पता लगाया जाए, सीवर की सफाई कराई जाए और जमा गंदे पानी की निकासी की तत्काल व्यवस्था की जाए।

उन्होंने कहा कि जनता को केवल स्मार्ट सिटी के दावे नहीं, बल्कि जमीन पर साफ सड़क, बेहतर जलनिकासी और मूलभूत सुविधाएं चाहिए।

 

रिपोर्ट धनेश्वर साहनी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई