चंदौली/कंदवा
कर्मनाशा नदी के तटवर्ती इलाके के सामुदायिक शौचालयों की स्थिति बद से बदतर है।कर्मनाशा के तट पर बसे ककरैत गांव मे यूं तो दिखावे के लिए तीन तीन सामुदायिक शौचालय बने हैं लेकिन इसका लाभ यहां के ग्रामीणों को नहीं मिल पाता है।यहां ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत से गांव के तीन तरफ तीन सामुदायिक शौचालय का निर्माण हुआ है लेकिन यहां एक भी शौचालय प्रयोज्य मे नहीं है।
आलम यह है कि बीते दिनों कर्मनाशा नदी मे जल बढाव के उत्पन्न हुए बाढ की स्थिति मे लोगों को शौच क्रिया के लिए काफी असुविधा हुयी बावजूद जिम्मेदारों द्वारा जीर्ण शीर्ण शौचालयों के मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया गया।भले ही कागजों मे बरहनी के गांवो मे बने सामुदायिक शौचालयों की स्थिति बेहतर हो सकती है लेकिन वास्तविकता इससे परे है।
यहां आलम यह है कि ग्रामीणों द्वारा जिम्मेदारों से शिकायत के बावजूद भी सामुदायिक शौचालयों के मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जाता है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि जिला स्तरीय अधिकारी बरहनी मे नदी के तटवर्ती गांवो का भ्रमण कर सामुदायिक शौचालयों की स्थिति जांचे तो वास्तविकता सामने आ जाएगी।जीर्ण शीर्ण शौचालयों व ब्लाक स्तरीय अधिकारियों के कागजी आंकड़ों की पोल खुल जाएगी।
इस संबध मे ए डी ओ पंचायत प्रेमचंद का कहना है कि स्थलीय जांचकर समस्या का समाधान किया जाएगा।







