चन्दौली
उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जनपद के युवाओं को उनके अपने क्षेत्र में ही रोजगार और स्वावलंबन के अवसर मुहैया कराने की पहल शुरू हो गई है। इसी क्रम में सोमवार, 21 सितंबर 2026 को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में जिला कार्यकारी समिति की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट कक्ष में संपन्न हुई।

बैठक में शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से रोजगार मेलों के आयोजन किया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत चकिया विधानसभा क्षेत्र से होगी, जहाँ आगामी 29 सितंबर 2026 को प्रथम भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
पहला रोजगार मेला चकिया के अहरौरा रोड स्थित द्विवेदी प्राइवेट आईटीआई परिसर में आयोजित किया जाएगा। इसमें देश व प्रदेश की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि युवाओं का साक्षात्कार लेकर ऑन-द-स्पॉट चयन करेंगे।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने अधिकारियों और समिति के सदस्यों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुसार हर पात्र और इच्छुक युवा तक इस मेले की सूचना पहुँचना अत्यंत जरूरी है। जिलाधिकारी ने मेले के प्रचार-प्रसार करने के लिए निर्देश दिये। अभ्यर्थियों के पंजीयन, बैठने, पेय जल तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए जाने के निर्देश दिये। अंत में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ इस मेले को ऐतिहासिक और सफल बनाएँ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायायिक रतन वर्मा, जिला सेवायोजन अधिकारी ओम जी गुप्ता, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – आलिम हाशमी










Users Today : 62
Users This Year : 29110
Total Users : 41703
Views Today : 106
Total views : 80498