शादियाबाद ( गाजीपुर ) थाने पर तैनात उपनिरीक्षक (एसआई) राजबली यादव का रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया। पुलिस विभाग के अनुसार, उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।
अचानक स्वास्थ्य खराब होने के बाद उपनिरीक्षक राजबली यादव को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के वर्धन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान वहीं उनकी मौत हो गई, जिससे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।
मूलरूप से गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के बड़ावन गांव निवासी राजबली यादव आगामी 31 अक्टूबर 2026 को पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले थे। लेकिन अचानक स्वास्थ्य खराब होने बनारस हस्पताल में भर्ती हो गए l
सोमवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर गाजीपुर पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मृति स्थल लाया गया। इस दौरान गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर राजकीय सम्मान के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि दी।







