गंगा नदी और कर्मनाशा नदी का जलस्तर लगातार कम होने से कम हुई चिंता

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बारा ( ग़ाज़ीपुर ) न्याय पंचायत क्षेत्र के गांवों में गंगा नदी और कर्मनाशा नदी का जलस्तर लगातार कम होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को राहत मिली है। पिछले दिनों गंगा और कर्मनाशा नदी का पानी बढ़ने से खेतों में पानी भर गया था, जिससे किसानों को अगली फसल की बुवाई की चिंता सता रही थी। अब पानी कम होने से किसानों को उम्मीद है कि खेत समय पर तैयार हो सकेंगे।

ग्रामीणों के अनुसार, गंगा और कर्मनाशा नदी का पानी बढ़ने से कई खेतों में पानी भर गया था। इससे किसानों को खेतों की जुताई और अगली फसल की तैयारी में दिक्कत हो रही थी।

खासकर आलू की बुवाई को लेकर किसान चिंतित थे, क्योंकि अक्टूबर महीने से आलू की बुवाई का समय शुरू हो जाता है। लगातार पानी भरा रहने पर बुवाई में देरी होने के साथ फसल पर असर पड़ने की आशंका थी।

ग्रामीण भोला उपाध्याय ने बताया कि अब गंगा का जलस्तर कम हो रहा है, जिससे किसानों को काफी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह पानी लगातार घटता रहा, तो खेतों से पानी निकल जाएगा और किसान समय पर खेत तैयार कर आलू समेत दूसरी फसलों की बुवाई कर सकेंगे।

ग्रामीणों का कहना है कि बीते दिनों जलस्तर बढ़ने से खेतों में पानी पहुंच गया था, लेकिन अब स्थिति में सुधार दिख रहा है। किसानों की नजर गंगा के जलस्तर पर बनी हुई है। पानी घटने की रफ्तार बनी रही तो किसानों को अगली फसल की तैयारी के लिय काफी समय मिल सका है

 

रिपोर्ट विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई