केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर ढ़ेरही, बलरामगंज टोल प्लाजा पर टोल वसूली स्थगित करने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि NH-233 का लगभग 18 किलोमीटर हिस्सा अभी अधूरा है, ऐसे में सड़क का निर्माण पूरा होने तक टोल वसूली स्थगित रखी जाए।
पत्र में पूर्वांचल किसान संगठन के 30 सितंबर 2026 के प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन का भी उल्लेख किया गया है।विधान परिषद सदस्य अन्नपूर्णा बृजेश सिंह ने स्थानीय जनता के व्यापक हित में तत्काल कार्रवाई का अनुरोध किया है।“अधूरी सड़क पर टोल वसूली बंद हो—सड़क पूरी होने तक टोल स्थगित किया जाए।”







