बीमार हालत में मिली नाबालिग बालिका का किया गया रेस्क्यू, बाल गृह बालिका में कराया गया आवासन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सोनभद्र,

मधुपुर तिराहे पर बस कंडक्टर द्वारा उतारी गई एक नाबालिग बालिका बीमार हालत में पाई गई। तिराहे पर तैनात पीआरडी जवान द्वारा बालिका को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मधुपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया गया।

उपचार के दौरान डॉ. अखिलेश द्वारा सीओ सिटी रणधीर मिश्रा, सोनभद्र को बालिका के संबंध में सूचना दी गई। तत्पश्चात सीओ द्वारा वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर अनुराधा जायसवाल को सूचित किया गया।

सूचना प्राप्त होने पर केस वर्कर अनुराधा जायसवाल द्वारा बालिका का रेस्क्यू कर आवश्यक कार्यवाही की गई। तत्पश्चात बाल कल्याण समिति (CWC) के आदेशानुसार बालिका को बाल गृह (बालिका), सोनभद्र में आश्रय हेतु आवासित कराया गया।

रिपोर्ट शशिकांत सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई