दिनांक 18.09.2026 को थाना जंसा पुलिस द्वारा क्षेत्र में देखभाल, लंबित विवेचनाओं एवं साक्ष्य संकलन के दौरान थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-191/2026, धारा 65(1)/64(2)(m)/64(2)(f) बीएनएस एवं 3/4(2), 5(L)/6, 5(N)/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित नामजद अभियुक्त लालबहादुर पुत्र स्व0 अलगू, निवासी ग्राम सजोई, थाना जंसा, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 44 वर्ष को थाना परिसर से गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि वादिनी द्वारा थाना जंसा पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अभियुक्त लालबहादुर द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री के साथ पिछले करीब एक वर्ष से गलत हरकत की जा रही थी तथा दिनांक 17.08.2026 को उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया गया।
उक्त तहरीर के आधार पर थाना जंसा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। विवेचना के क्रम में पूर्व में प्राप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त को थाना बुलाया गया था। नाम-पता पूछने एवं प्रकरण के संबंध में पूछताछ के उपरांत अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ का विवरण
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि पीड़िता उसकी पुत्री है तथा नशे की हालत में करीब 03-04 माह पूर्व उसके साथ गलत हरकत की थी। अभियुक्त द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी गई। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1.लालबहादुर पुत्र स्व0 अलगू, निवासी ग्राम सजोई, थाना जंसा, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 44 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1.थानाध्यक्ष सत्यजीत सिंह, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
2.का0 ज्ञानेन्द्र सरोज, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
3.हे0का0 अजय कुमार, चालक, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।







