थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा लोहे की रॉड व लाठी-डंडे से एक राय होकर जानलेवा हमला कर मारपीट करने, गंभीर रूप से घायल करने एवं दुकान में तोड़फोड़ करने वाले 06 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

दिनांक 13.09.2026 को शशांक द्विवेदी पुत्र आदित्य दूबे द्वारा थाना बड़ागाँव पर सूचना दी गई कि उत्कर्ष सिंह उर्फ मोनू एवं शिवम सिंह पुत्र सुनील सिंह तथा अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनकी काजीसराय स्थित ए0यू0टी0 स्टाल पर आकर दुकान में काम करने वाले दो व्यक्तियों के साथ गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड एवं लाठी-डंडे से जानलेवा हमला कर मारपीट की गई, जिससे दोनों व्यक्तियों को गंभीर चोटें आईं तथा दुकान में तोड़फोड़ की गई। वादी की तहरीर के आधार पर थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-0371/2026, धारा 191(2), 191(3), 352, 109(1), 324(4), 351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

घटना को संज्ञान में लेते हुए घटना में सम्मिलित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन एवं अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त, पिण्डरा के निर्देशन में थाना प्रभारी बड़ागाँव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिसके क्रम में थाना बड़ागाँव की गठित पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित नामजद एवं प्रकाश में आए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था।

इसी क्रम में दिनांक 18.09.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर कोईराजपुर अण्डरपास के पास से मुकदमा उपरोक्त से संबंधित 06 वांछित अभियुक्तों—शिवम सिंह पुत्र दिनेश सिंह, निवासी अहरक, थाना बड़ागाँव, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 24 वर्ष; सूर्य प्रताप सिंह पुत्र संतोष सिंह, उम्र करीब 19 वर्ष; सर्वेश चौहान पुत्र स्व0 विक्रम चौहान, उम्र करीब 20 वर्ष; अभिषेक यादव पुत्र मंगला यादव, उम्र करीब 20 वर्ष; सुधांशु सिंह पुत्र अशोक सिंह, उम्र करीब 20 वर्ष एवं अंगद यादव पुत्र हजारी यादव, उम्र करीब 19 वर्ष—को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ का विवरण
पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि दिनांक 08.09.2026 को शिवम सिंह शशांक द्विवेदी की दुकान के पीछे बाथरूम कर रहा था। शशांक द्विवेदी द्वारा मना करने पर शिवम सिंह से बहस हो गई थी तथा शशांक द्विवेदी द्वारा उसे दुकान से भगा दिया गया था।

उसी घटना का बदला लेने के लिए शिवम सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिनांक 13.09.2026 को दोपहर करीब 01.30 बजे शशांक द्विवेदी की दुकान पर जाकर दुकान में काम करने वाले दो व्यक्तियों पर लोहे की रॉड एवं लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करते हुए मारपीट, गाली-गलौज, तोड़फोड़ एवं जान से मारने की धमकी दी थी। अभियुक्तगण से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड एवं डंडों के संबंध में पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि वे लोग रास्ते में रॉड एवं डंडे फेंककर चले गए थे, कहाँ फेंके थे, इसकी जानकारी नहीं है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
• शिवम सिंह पुत्र दिनेश सिंह, निवासी अहरक, थाना बड़ागाँव, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 24 वर्ष। (नामजद)
• सूर्य प्रताप सिंह पुत्र संतोष सिंह, निवासी दासेपुर, थाना बड़ागाँव, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 19 वर्ष। (प्रकाश में)
• सर्वेश चौहान पुत्र स्व0 विक्रम चौहान, निवासी अनौरा, थाना बड़ागाँव, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 20 वर्ष। (प्रकाश में)
• अभिषेक यादव पुत्र मंगला यादव, निवासी दासेपुर, थाना बड़ागाँव, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 20 वर्ष। (प्रकाश में)
• सुधांशु सिंह पुत्र अशोक सिंह, निवासी अहरक पाही, थाना बड़ागाँव, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 20 वर्ष। (प्रकाश में)
• अंगद यादव पुत्र हजारी यादव, निवासी चमाँव शिवपुर, थाना शिवपुर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 19 वर्ष। (प्रकाश में)

घटना में सम्मिलित शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
• प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह थाना बड़ागांव कमिश्नरेट वाराणसी ।
• उ0नि0 विवेकानन्द द्विवेदी, चौकी प्रभारी हरहुआ, थाना बड़ागाँव, कमिश्नरेट वाराणसी।
• उ0नि0 कृष्ण कुमार वर्मा, थाना बड़ागाँव, कमिश्नरेट वाराणसी।
• का0 विवेक सिंह, थाना बड़ागाँव, कमिश्नरेट वाराणसी।
• रि0का0 कमलेश कुमार, थाना बड़ागाँव, कमिश्नरेट वाराणसी।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई