दिनांक 18.09.2026 को थाना फूलपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर दल्लीपुर तिराहे के पास से मु0अ0सं0-276/2026, धारा 115(2), 351(3), 352, 64(2)(m) बीएनएस एवं 3/4(2), 5(L)/6 पॉक्सो अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त नवीन पटेल पुत्र ओमप्रकाश पटेल, निवासी मंगारी, थाना फूलपुर, वाराणसी, उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि वादिनी द्वारा थाना फूलपुर पर तहरीर दी गई थी कि अभियुक्त नवीन पटेल पूर्व में उसकी पुत्री से बातचीत करता था। पुत्री की शादी दूसरी जगह तय होने पर अभियुक्त दिनांक 25.08.2026 को घर पर आया तथा नशे की हालत में पुत्री के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करते हुए उसके व्यक्तिगत फोटो/वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। उक्त तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नवीन पटेल पुत्र ओमप्रकाश पटेल, निवासी मंगारी, थाना फूलपुर, वाराणसी, उम्र 26 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1.उ0नि0 अनिल कुमार, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
2.रि0का0 दिलीप पासवान, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
3.रि0का0 कमलेश साहनी, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।







