शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय होगा 2027 का मुख्य मुद्दा-विधायक डॉ. पल्लवी पटेल

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

रोहनिया

अपना दल कमेरावादी का रोहनिया विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन शुक्रवार को दोपहर 12 बजे हरिहरपुर स्थित ओमकार लॉन में संपन्न हुआ। इससे पूर्व पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मोहनसराय तिराहे से रोहनिया बाजार तक मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया। सम्मेलन में विधानसभा के सभी सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और ग्रामीण शामिल हुए।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी की शीर्ष नेता व सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लें और बूथ स्तर पर संगठन का पुनरीक्षण कर टेन यूथ की तर्ज पर मजबूत संगठन बनाएं, जिसमें महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक न्याय के सवाल पर भाजपा सरकार पूरी तरह विफल है। वंचितों का दमन इस सरकार की पहचान बन गई है। विकास कम दिखावा ज्यादा है। महिला आरक्षण पर भाजपा का झूठ बेनकाब हो चुका है। अपना दल कमेरावादी सड़क से सदन तक जनता के मुद्दों पर संघर्ष करता है। युवाओं का आक्रोश सरकार बदलेगा और अपना दल कमेरावादी के सहयोग से सूबे में अगली सरकार बनेगी।

कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव गगन प्रकाश यादव, अभय पटेल, राजेश प्रधान, संजय पटेल, पंकज सेठ, योगीराज सिंह, उमेश चंद्र मौर्य, बलराम यादव, अनिता पटेल, रूबी देवी, शैलेन्द्र राजभर आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता शमशेर बहादुर वर्मा व संचालन दिलीप सिंह ने किया।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई